फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: नगर निगम वर्षा जल संरक्षण को दे रहा बढ़ावा, कैच एवरी ड्रॉप पहल से संरक्षण को बढ़ावा

गुरुग्राम नगर निगम गुरुग्राम और सेक्टर-23ए आरडब्ल्यूए की साझेदारी से शुरू की गई कैच एवरी ड्रॉप पहल वर्षा जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावी साबित हो रही है। कैच द रेन अभियान के तहत जन्म दिवस पार्क में दो-दो लाख लीटर क्षमता वाले दो आधुनिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए गए हैं। इससे क्षेत्रों में जलभराव की समस्या में भी राहत मिल रही है। नगर निगम के अनुसार पहला रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पार्क के भीतर होने वाले वर्षा जल के साथ-साथ 18 मीटर चौड़ी जनम दिवस पार्क रोड से आने वाले पानी का भी संग्रह करता है। इसके लिए सड़क किनारे स्थित स्टॉर्म वाटर ड्रेन की सफाई कर उसे सीधे हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। इससे सड़क पर पानी जमा होने की समस्या कम हुई है और वर्षा जल का बेहतर उपयोग हो रहा है। दूसरा सिस्टम पार्क के भीतर और उससे सटे ओम विहार क्षेत्र की सड़कों से आने वाले वर्षा जल को जमीन में पहुंचाने का काम कर रहा है। इससे भूजल स्तर में सुधार के साथ जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें