पटौदी के कांग्रेस नेता सुधीर चौधरी के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार मोहम्मद खान को ज्ञापन सौंपा है। उपमंडल सचिवालय में ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी है। कांग्रेस नेता सुधीर चौधरी ने कहा कि वाई पूरन कुमार आईपीएस एडीजीपी हरियाणा द्वारा आत्महत्या किया जाना अपने आप में हरियाणा प्रदेश में हो रहे दलित समाज के अधिकारियों के साथ भेदभाव व शोषण का एक जीवंत उदाहरण है। यह एक बहुत ही दिल दहलाने वाली अतिनिंदनीय घटना है, जिससे पूरे प्रदेश के दलित समाज में असुरक्षा का भय पैदा हो गया है।