फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: 18 जनवरी को होने वाली न्याय मार्च के लिए रोडवेज कर्मियों की मीटिंग

राहुल तिवारी Updated Mon, 05 Jan 2026 07:00 PM IST

गुरुग्राम। 18 जनवरी को परिवहन मंत्री के अंबाला छावनी आवास पर होने वाली न्याय मार्च के लिए गुरुग्राम डिपो पर रोडवेज कर्मियों ने सोमवार को मीटिंग की। यह मीटिंग गुरुग्राम सांझा मोर्चा की अध्यक्षता में की गई। राज्य सांझा मोर्चा के सदस्य और राज्य उप प्रधान संदीप दलाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार हरियाणा रोडवेज की अनदेखी कर रही है। पूरे एशिया की सबसे शानदार परिवहन सेवा आज अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। जनता लगातार सरकारी बसों की मांग करती रही है लेकिन सरकार किलोमीटर स्कीम को बढ़ावा दे रही है। विभाग में खाली पद है, जिनको कई सालों से भरा नहीं जा रहा है। लगातार रोडवेज के कर्मचारी अपने वेतन विसंगति और बोनस की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें