गुरुग्राम में बसई रोड की मास्टर सीवर लाइन को सीआईपीपी (क्योर्ड-इन-प्लेस पाइप) तकनीक के जरिए लाइन को ठीक कराया जा रहा है। यह लाइन बार बार खराब हो रही थी। ऐसे मेंसीआईपीपी तकनीक से जीर्णोद्धार करने की योजना भी तैयार की गई है। बता दें कि सीआईपीपी पद्धति के तहत सीवर लाइन में केमिकल की एक परत चढ़ाई जाएगी। इस परत की मोटाई करीब पांच एमएम होगी। इसके चढ़ने के बाद पाइप लाइन की उम्र बढ़ जाती है। यह सड़क बार बार सीवर लाइन के कारण धस रही थी। यह शहर की प्रमुख रोड है।