फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम समर कैंप: बच्चों को भारत की नदियां, पर्वत और ऐतिहासिक धरोहरों की दी गई जानकारी

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 06 Jun 2026 05:48 PM IST

गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में चल रहे समर कैंप के छठे दिन विद्यार्थियों के लिए इतिहास और भूगोल विषय पर गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को भारत की भौगोलिक संरचना, प्रमुख नदियों, पर्वत श्रृंखलाओं और ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी गई। गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के साथ साथ उन्हें देश सांस्कृतिक और भौगोलिक विरासत से परिचित कराना था। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भारत का नक्शा दिखाते हुए विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और प्रमुख शहरों की जानकारी दी। बच्चों को नक्शे में उत्तर दक्षिण, पूर्व और पश्चिम दिशा की पहचान कराई गई। साथ ही देश की प्रमुख नदियों जैसे गंगा यमुना और ब्रह्मपुत्र और नर्मदा तथा हिमालय, अरावली और पर्वत श्रृंखलाओं के महत्त्व के बारे में बताया गया। बच्चों ने ताजमहल, लाल किला, कुतुब मीनार और अन्य ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जाना और उनके महत्व को समझा। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों से इतिहास और भूगोल से जुड़े प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और सही उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें