फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम की हवा की हालत खराब; लोगों की सेहत पर असर, अस्पताल में मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

दिवाली के बाद गुरुग्राम की हवा में बढ़े प्रदूषण ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। बदलते मौसम और खराब वायु गुणवत्ता के कारण गले में खराश, खांसी और सीने में दर्द के मरीजों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है। सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, अधिकतर मरीजों को सांस लेने में परेशानी, गले में जलन और सीने में भारीपन की शिकायत है। अस्पताल में आने वाले अधिकतर बुजुर्ग और बच्चे प्रदूषित हवा से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कई मरीजों को नेब्यूलाइजर के जरिए तत्काल राहत दी जा रही है, जबकि गंभीर लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि हवा में मौजूद प्रदूषक कण और धुआं सांस की नलियों में सूजन पैदा कर रहे हैं, जिससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें