फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित बालियावास गांव के पास रविवार की अल सुबह करीब चार बजे मुठभेड़ में एसटीएफ यूनिट गुरुग्राम ने 25 हजार रुपये इनामी बदमाश को पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के बर्फ गांव निवासी रोहित के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोहित के दांये पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रोहित को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।