एमजी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के उद्यमी और व्यवसायी मानसून की सूचना से सहम रहे हैं।लंबी प्रतीक्षा के बाद इलाके में सड़क, ड्रेनेज और सीवेज लाइन का कार्य पिछले दिनों शुरू हुआ। वर्षों से चले आ रहे ट्रैफिक, जलभराव और सड़क पर सीवेज ओवरफ्लो के संकट से निजात पाने की उम्मीद जगी है मगर जिस गति से काम चल रहा है, लोगों को उम्मीद नहीं है कि मानसून से पहले सड़क बन जाएगी।