फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: एनएच-48 से एनपीआर तक मास्टर ड्रेन निर्माण का रास्ता हुआ साफ, जीएमडीए ने बीच में आ रहे मकान को तोड़ा

गुरुग्राम में जीएमडीए ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एनएच-48 से नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड (एनपीआर) तक बनाए जा रहे मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटा दिया। जीएमडीए द्वारा सेक्टर 76 से 80 तक मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है, जिससे एनएच-48 की सर्विस रोड और आसपास के सेक्टरों में होने वाली जलभराव की समस्या का समाधान किया जा सके। एनएच-48 से एनपीआर तक प्रस्तावित 600 मीटर लंबे मास्टर ड्रेन के निर्माण का कार्य लगभग 150 मीटर हिस्से पर हुए अतिक्रमण के कारण पिछले छह महीने से अधिक समय से रुका हुआ था। अब अतिक्रमण हटने के बाद इस ड्रेन का निर्माण कार्य फिर से शुरू किया जा सकेगा। जिस भूमि पर अतिक्रमण किया गया था, उसका अधिग्रहण पहले ही एचएसवीपी द्वारा किया जा चुका था। संबंधित भूमि मालिकों को मुआवजा भी दिया जा चुका था। कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस देकर अपना सामान हटाने और जगह खाली करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से मंगलवार को जीएमडीए की टीम ने अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्य के लिए रास्ता साफ कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें