फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सोहना रोड पर गंदगी का अंबार, स्थानीय निवासी परेशान; नगर निगम से सफाई की मांग

बादशाहपुर। सोहना रोड स्थित आईएलडी मॉल के पास से यूनिवर्ल्ड गार्डन 2 की ओर जाने वाले मार्ग पर फैली गंदगी और खराब सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से नगर निगम अधिकारियों से इस सड़क की शीघ्र सफाई और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय निवासियों के अनुसार लंबे समय से सड़क किनारे कूड़ा, मिट्टी और मलबा जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम को देखते हुए स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें