फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: बिल्डर के खिलाफ वाटिका निवासियों ने किया प्रदर्शन, कई समस्याओं से कराया अवगत

गुरुग्राम सेक्टर 83 स्थित वाटिका सिटी के के ब्लॉक निवासियों ने बृहस्पतिवार को सोसाइटी के गेट के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रखरखाव शुल्क में वृद्धि और सुविधाएं नगण्य होने का मुद्दा उठाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सोसाइटी में बिल्डर प्रबंधन को सोसाइटी के सामने जो सड़क बनानी थी, उसे नहीं बनाया गया है। सुरक्षा गार्ड की संख्या काफी कम है। साफ सफाई, सड़क पर सीवेज की गंदगी फेंके जाने और अन्य कई मुद्दों को लेकर सोसाइटी के निवासियों में बिल्डर प्रबंधन से मतभेद है। प्रदर्शनकारियों का साथ देने इलाके मानेसर नगर निगम वार्ड 19 के पार्षद रवि कुमार भी पहुंचे। रवि कुमार ने कहा कि बिल्डर सड़क पर सीवेज का गंदा पानी छोड़ रहे हैं, इससे बीमारियां फैल रही है। वे प्रशासन तक लोगों की बात पहुंचाएंगे। प्रदर्शनकारियों में पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमवीर सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतबीर सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश मित्तल ने लोगों को नेतृत्व किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें