फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: निपुण हरियाणा पेरेंट एप से अभिभावक जुड़ेंगे, बच्चों को मिलेगा नियमित अभ्यास का अवसर

निपुण हरियाणा मिशन के तहत कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों के लिए निपुण हरियाणा पेरेंंट एप को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के तहत गुरुग्राम जिले के शिक्षकों और मेंटरों के माध्यमों से अभिभावकों को एप से जोड़ने की तैयारी की जा रही है, ताकि बच्चे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी भाषा और गणित का नियमित अभ्यास कर सकें। शिक्षा विभाग के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध हैं उन्हें निपुण हरियाणा पेरेंट एप डाउनलोड करवाकर इससे जोड़ा जाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार अवकाश के दौरान दिए गए गतिविधि आधारित गृहकार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही अभिभावकों को निपुण हरियाणा पेरेंट व्हाटसएप चैनल से भी जोड़ा गया है ताकि उन्हें समय समय पर आवश्यक जानकारी और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी अपडेट मिल सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें