नगर निमग मानेसर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अरावली क्षेत्र में कूड़ा जमा हो रहा है। मानेसर गांव, खोह गांव, और कासन तक फैली अरावली की पहाड़ी , कूड़े के कारण दूषित होने लग रही है। नगर निगम मानेसर की तरफ से इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में कूड़े के जमा होने से पर्यावरण प्रभावित होने लग रहा है। अरावली का यह क्षेत्र प्रदूषण की जद में आ रहा है। कूड़े के कारण वन्य जीव पर भी संकट मंडराने लग रहा है। नगर निगम मानेसर की तरफ से चलाए गए डोर टू डोर कूड़ा अभियान के बाद भी अरावली की तलहटी में कूड़ा जमा होना नगर निगम की लापरवाही को उजागर कर रहा है।