जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मिलकर पिछले दिनों बारिश से हुऐ जलभराव के कारण खराब हुई फसल और जल निकासी के लिए एसडीएम गुरुग्राम को ज्ञापन दिया। पूर्व विधायक गंगाराम ने कहा कि किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव गंगाराम और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान के साथ लोग इकठ्ठे होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान ने बताया कि गांव मांकडोला, बुढेडा, धनकोट, खेड़की माजरा, धर्मपुर और दौलताबाद समेत अन्य गांवों में बाशिश से ज्यादा नुकसान हुआ है। साथ ही पटौदी के भी 8 से 10 गांवों के किसानों की फसल जलभराव के कारण खराब हो गई है। सभी ने किसानों ने मिलकर ज्ञापन दिया और सभी ने एक सुर मे कहां कि जल से प्रभावित जमीन का जल्द एसडीएम दौरा करे और किसानों को उचित मुवावजा दिया जाए। इस दौरान सुखविंदर राठी, दलबीर धनखड, दिलबाग महलावत, सतीश राधव, हल्काध्यक्ष मुकेश लक्कड, नागेंद्र डागर, मेघराज यादव, सन्नी कटारिया, रत्न शर्मा, रामनिवास फौजी, प्रहलाद कटारिया और रमेश समेत अन्य मौजूद रहे।