गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) का सघन अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। अभियान के दौरान करीब 10 किलोमीटर सड़क और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जीएमडीए ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए किराये पर देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।