गैंगस्टर कौशल के नाम पर ठेकेदार से हिस्सेदारी मांगने गाड़ियों में सवार होकर गए 8 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से 5 स्कॉर्पियो कार भी पुलिस ने जब्त की है। एसीपी मुख्यालय अभिलक्ष जोशी ने बताया कि आरोपियों द्वारा इकट्ठे होकर शांति भंग करने और शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत कार्यवाही की गई है