गुरुग्राम में कार्रवाई नहीं होने के कारण शहर के सभी चौक-चौराहों पर वाहन चालक रेडलाइट जंप करने नजर आते हैं। स्मॉग और कोहरे के दिनों में रेड लाइट भी नजर नहीं आती। यह स्थिति भी हादसों का कारण बनती है। दूसरी ओर कुछ वाहन चालक रेड लाइन जंप करना ही अपनी शान समझते हैं। चौक पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन चालकों को राेककर उनके कागजात जांचते रहते हैं। शहर के सबसे व्यस्त चौक में शामिल अग्रवाल धर्मशाला चौक पर रेडलाइट जम्प करते रहते हैं। इन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही।