फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए गुरुग्राम में दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 25 जुलाई अंतिम तिथि

विकास कुमार Updated Wed, 22 Jul 2026 10:49 PM IST

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। खिलाड़ियों को अपने आवश्यक दस्तावेज 25 जुलाई तक जमा कराने होंगे। जिला स्तर पर खिलाड़ियों से आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्कूल आईडी, जन्म प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित तिथि तक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें