गुरुग्राम में दिवाली सहित अन्य त्योहार पर बाजारों व मार्केट में होने वाली भीड़ और संभावित आगजनी की घटना से निपटने के लिए जिला फायर विभाग तैयारी कर रहा है। जिले के सभी सातों फायर स्टेशनों में फायरकर्मियों द्वारा उपकरणों को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि किसी घटना के दौरान उपकरणों को चलाने के दौरान कोई समस्या न आए। दिवाली त्योहार तक सभी कर्मचारियों की 12-12 घंटे की ड्यूटी तय की गई हैं, ताकि आगजनी की घटनाओं के दौरान स्टाफ की कमी न हो।