गुरुग्राम साइबर सिटी में दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और द्वारका एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद दोपहिया, ऑटो, ई-रिक्शा सहित धीमी गति में चलने चलने वाले अन्य वाहन फर्राटा भर रहे हैं। एनएच-48 व द्वारका एक्सप्रेसवे पर आए दिन होने वाले हादसों में हो रही मौतों के बावजूद यातायात पुलिस कोई सबक नहीं ले रही। हाईवे एक्सप्रेसवे पर होने वाली अधिकतर मौतों में दोपहिया वाहनों पर सवार लोगों का आंकड़ा अधिक है। पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते हाईवे व एक्सप्रेसवे पर चलने वाले दोपहिया, ऑटो, ई-रिक्शा व ट्रैक्टर के चलने पर रोक नहीं लग पा रही है।