गुरुग्राम में शुक्रवार रात आठ बजे से ही कोहरा छाने लगा था। आज सुबह 11 बजे तक जीरो विजिबिलिटी रही। सुबह के समय दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। इस दौरान वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा । हालांकि, ट्रैफिक पुलिस पहले से ही गाड़ियों और बाइक सवारों के हेलमेट पर रिफ्लेक्टर लगा रहे थे। सड़कों पर भी हेल्प डिफलेक्टर लगाए गए हैं। जिससे धुंध में कम से कम दुर्घटना हो।