फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम शिक्षा विभाग के स्पोर्ट्स पोर्टल पर डेटा अपलोड

लव कुमार शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2026 07:27 PM IST

गुरुग्राम। शिक्षा विभाग के स्पोर्ट्स पोर्टल पर डेटा अपलोड करने के मामले में गुरुग्राम ने शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। जिले के सभी 130 सरकारी स्कूलों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना डेटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि आगामी ब्लॉक और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के सुचारु आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों को खिलाड़ियों का पंजीकरण, खेल गतिविधियों, आयु वर्ग और अन्य आवश्यक जानकारियां स्पोर्ट्स पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। जिले के सभी स्कूलों ने समय पर इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया, जिससे जिले का प्रदर्शन प्रदेश में बेहतर माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों के आधार पर ही आगामी स्कूल खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां और खिलाड़ियों की पात्रता सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने स्कूलों को राहत देते हुए कहा है कि यदि किसी स्कूल के डेटा में किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है तो उसमें 20 जुलाई तक संशोधन किया जा सकता है। एईओ जगदीश अहलावत ने कहा कि जिले के सभी 130 स्कूलों ने समय पर डेटा अपलोड कर उत्कृष्ट कार्य किया है। जिन स्कूलों को किसी जानकारी में संशोधन की आवश्यकता है, उन्हें 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। सभी स्कूल निर्धारित समय के भीतर आवश्यक सुधार कर लें ताकि प्रतियोगिताओं के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें