गुरुग्राम में मेट्रो के लिए आज भूमि पूजन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया है। सीएम ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गर्व और गौरव का दिन है। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मेट्रो रेल परियोजना का भूमि पूजन हम सब के लिए गर्व की बात है। तेजी से बढ़ते हुए शहर को एक आधुनिक और सशक्त परिवहन की आवश्यकता थी। मेट्रो रेल का यह सपना केवल ईंट पत्थर का प्रोजेक्ट नहीं बल्कि यह हमारे शहर की आर्थिक प्रगति, पर्यावरण की सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़ा हुआ संकल्प है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया।