गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के कासन गांव में बृहस्पतिवार सुबह सैर के दौरान पूर्व एनएसजी कमांडो सुंदर फौजी को दो युवकों ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। सुंदर फौजी 2018 में पूर्व सरपंच बहादुर की हत्या के मामले में आरोपी था और हाल ही में जेल से पैरोल पर बाहर आया था। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भा सामने आया है।