फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता देश के विदेशी शूटर भी लगाएंगे निशाना

ग्रेटर नोएडा की धरती पर पहली बार सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग रेंज प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इसमें देश के साथ साथ विदेशी निशानेबाज भी एक साथ निशाना लगाते हुए नजर आएंगे। प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में अंडर-11, 17 व 19 आयु वर्ग में निशानेबाज पदक के लिए निशाना लगाएंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में 11-15 सितंबर तक होगा। निशानेबाज व ऑफिशियल की रहने व खानपान की व्यवस्था आयोजकों की ओर से रहेंगी। यह जानकारी बृहस्पतिवार को स्कूल में आयोजित प्रेसवार्ता में स्कूल की प्रधानाचार्य मीता भंडुला ने कही। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में आठ जोन से सीबीएसई क्लस्टर शूटिंग रेंज प्रतियोगिता में 1200 विजेता भाग लेंगे। उनके साथ 230 ऑफिशियल शिरकत करेंगे। हाई-टेक अत्याधुनिक सुविधाओं के हो रही प्रतियोगिता में देशभर से 139 स्कूलों से शूटर भाग ले रहे है। इसमें सेंट्रल जोन से 120, वृहत जोन से 132, नॉर्थ जोन 2 से 132, नॉर्थ जोन 1 से 135, साउथ जोन-2 से 180, साउथ जोन 1 से 120, ईस्ट जोन से 123 और अन्य जोनों से कुल करीब 1200 खिलाड़ी निशाना लगाएंगा। प्रतियोगिता में देश के निशानेबाज सिंगापुर मलेशिया. जापान, दुबई आदि देशों के साथ निशानेबाजों के साथ शूटिंग करते हुए नजर आएंगे। स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में निशानेबाज 10 मीटर राइफल व 10 मीटर पिस्टल में निशाना लगाएंगा। इसमें 12 इवेंट्स खिलाड़ी भाग लेंगे। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग सिस्टम लागू किया गया है ताकि शूटर अपनी सुविधा प्रतियोगिता का समय चुन सकेगा। प्रतियोगिता में शूटर अंतरराष्ट्रीय मानकोें के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक टारगेट्स पर निशाना लगाएगा। इस प्रतियोगिता में पहली बार 10 एक्स टेक सोल्यूशन सॉफ्टवेयर डिजाइन का प्रतियोगिता किया जाएगा। इस प्रणाली के माध्यम से परिणाम पूरी तरह से ऑनलाइनल और लाइव उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें