फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न, छात्रों में दिखा उत्साह

विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Feb 2026 02:05 PM IST

गुरुग्राम जिले में आज सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। पहले दिन दसवीं कक्षा की गणित और बारहवीं की जैव प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। लगभग दस हजार विद्यार्थियों ने जिले के 143 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली। विद्यार्थी समय से पहले पहुंचकर अंतिम तैयारी करते नजर आए। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर संतोष और खुशी झलक रही थी। कई विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताते हुए कहा कि उनकी तैयारी के अनुसार ही प्रश्न पूछे गए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें