फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम वाले ध्यान दें!: HSVP के सेक्टरों में 27 अप्रैल से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

अनुज कुमार Updated Sat, 25 Apr 2026 12:53 PM IST

लाइसेंस कॉलोनियों के बाद अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टरों में अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संपदा अधिकारी-2 डॉ. अनुपमा मलिक ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। पांच टीमों का गठन किया गया है, जो 27 अप्रैल से कार्रवाई शुरू करेंगी। इस क्षेत्र में कुल 32 सेक्टर शामिल हैं। सेक्टर-34 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. अनुपमा मलिक ने बताया कि डीटीपी (इन्फोर्समेंट) की तर्ज पर अब एचएसवीपी भी अपने सेक्टरों में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू करेगा। उन्होंने सेक्टरवासियों से अपील की कि 27 अप्रैल से पहले स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रवर्तन टीम द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ सर्वे अमित वशिष्ठ ने बताया कि यह अभियान 27 अप्रैल से शुरू होकर 8 मई तक चलेगा। यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के तहत की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें