गुरुग्राम जिले के सभी गांवों तक बसों को संचालन को लेकर रूटमैप तैयार किया जाएगा। गुरुग्राम के मैप पर सार्वजनिक परिवहन के रूट को लेकर मंथन होगा, कि सभी गांवों में रोडवेज बसों के अलावा निजी बसों का संचालन किया जाए। ताकि ग्रामीण क्षेत्र को शहरी क्षेत्र से सीधे कनेक्टिविटी मिल पाए और लोगों को आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सके। जिले में अभी भी कई गांव ऐसे हैं, जिनमें गुरुग्राम बस अड्डा या रेलवे स्टेशन से सीधे कोई सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं है।