हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) मार्बल मार्केट सेक्टर-33 में पक्का पार्किंग और सीवर-पानी की सुविधाओं को बेहतर करने जा रहा है। इसके लिए 282.45 लाख रुपये खर्च करने जा रहा है। एचएसवीपी ने सेक्टर 33 में मार्बल मार्केट विकसित किया हुआ है लेकिन अभी यहां पर सुविधाओं का अभाव है। सेक्टर में पार्किंग की जगह पक्की है और मार्बल कारोबारियों को परेशानी होती है। ऐसे में सेक्टर में सुविधाएं बढ़ाने की मांग लगातार चल रही है। इसे देखते हुए एचएसवीपी सेक्टर में अब सुविधाएं बढ़ाने जा रहा है। कंक्रीट ब्लॉक से पार्किंग और वाटर सप्लाई, सीवरेज का इंतजाम कराया जाएगा। बता दें कि गुरुग्राम मेट्रो के विस्तार के चलते सेक्टर 33 नाहरपुर रूपा मेट्रो कास्टिंग यार्ड बनाया जाना है। ऐसे में कई मार्बल कारोबारियों को एचएसवीपी की जमीन को खाली कराया है।