फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के बसई चौक पर भीषण आग लगने के कारण 100 से ज्यादा झुग्गियां जली

बसई चौक के पास मौजूद झुग्गियों में शनिवार सुबह 6 बजे आग लग गई। तेज हवा के कारण आग कुछ मिनट में ही भीषण हो गई और आसपास की सौ से ज्यादा झुग्गियां जल गईं। आग लगने पर यहां रहने वाले लोग बाहर आ गए, इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। सेक्टर 37 फायर स्टेशन की ओर से बताया गया कि सुबह 6 बजे बसई चौक पर झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर यहां से दमकल विभाग की गाड़ियां भेजी गईं। आग काफी भीषण थी, इसलिए भीम नगर, उद्योग विहार फायर स्टेशन से भी दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें