गाजियाबाद के कौशांबी में लगातार हो रही बारिश के कारण बुधवार को कौशांबी बस अड्डे पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया। पानी भरने से यात्रियों को बसों तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री लंबे समय तक डिपो में बस का इंतजार करते रहे और उन्हें पानी से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान बस अड्डे की कैंटीन के पास जमा पानी में बिजली का करंट उतरने की शिकायत सामने आई। डिपो पर मौजूद कई यात्रियों ने बताया कि पानी से गुजरते समय उन्हें बिजली के हल्के झटके महसूस हुए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।