फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद के बुध बाजार में बिक रहीं कीचड़ में रखी सब्जियां

आकाश दुबे Updated Wed, 12 Feb 2025 05:33 PM IST

गाजियाबाद के साहिबाबाद में बुध बाजार में बिकने वाली सब्जियां कीचड़ में रखने के बाद बिक्री के लिए पहुंच रही हैं। बुध बाजार रोड पर नाले के किनारे सफाई के बाद नगर निगम कर्मचारियों ने कीचड़ को सड़क पर ही डाल दिया था। तभी किसी सब्जी विक्रेता ने उसी कीचड़ में सब्जियों के बोरे डाल दिए। उसी समय वहां से गुजर रहे कुछ व्यापारियों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। साथ ही व्यापारियों ने इसका विरोध जताते हुए बुध बाजार का बहिष्कार करने की बात कही है। वहीं बुधवार दोपहर तक कीचड़ में रखी सब्जियों का वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें