वसुंधरा सेक्टर चार स्थित अंबे ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चार किलोग्राम चांदी और तीन ग्राम सोना चोरी करने वाले को पुलिस ने बुधवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी कासगंज के कायस्थान मोहल्ला का रहने वाला अंकित सक्सेना उर्फ बबलू उर्फ विजय सक्सेना है। वर्तमान में वह नोएडा के गढ़ी चौखंडी इलाके में रह रहा था। बुधवार को हिंडन बैराज के पास चेकिंग के दौरान जब उसे रोका गया तब वह भागने लगा। पीछा करने पर उसने फायरिंग तब जवाबी कार्रवाई में वह पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपने साथी बदायूं जिले के उझानी स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह चौहान व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर सर्राफ की दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से कुछ चांदी भी बरामद की हैं। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में सामने आए लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।