गाजियाबाद के दुहाई स्थित एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में बीजेपी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कर्नाटक से सांसद तेजस्वी सूर्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहा प्रदर्शन अब राजनीतिक रूप ले चुका है। वहां युवाओं को उनके मुद्दे से भटकाया जा रहा है। देश का युवा केवल शिक्षा सिस्टम में बदलाव चाहता है। वो चाहता है कि भविष्य में पेपर लीक की समस्या का सामना न करें। सूर्या ने कहा कि ये विरोध कभी बीजेपी और छात्रों के विरोध में नहीं है। युवा केवल शिक्षा में रिफॉर्म की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री खुद इस मुद्दे पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और शक्ति से गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे है। इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।