फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुरादनगर में तहसील प्रशासन का चला बुलडोजर, पालिका की करीब 10 करोड़ की भूमि कराई मुक्त

एसडीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन ने उखलारसी खसरा संख्या 271 रकबा 0.2150 हेक्टर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर नगर पालिका परिषद को कब्जा दिलाया। एसडीएम डॉ.पूजा गुप्ता के निर्देशानुसार शुक्रवार को तहसील प्रशासन की टीम ने उखलारसी खसरा संख्या 251 संतोष सिटी क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन को कब्जा मुक्त कराया। टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त कराकर नगर पालिका परिषद के सौंपा। तहसील प्रशासन की टीम जहां जहां सरकारी जमीन पर कब्जे है, उन्हें चिन्हित कर मुक्त कराने का काम कर रही है। बताया गया है कि कब्जा मुक्त कराई गई भूमि की कीमत करीब दस करोड़ रुपये है। अधिशासी अधिकारी डॉ.शैलेंद सिंह, नायाब तहसीलदार प्रशांत सक्सेना, कानूनगो राकेश शर्मा, लेखपाल विनोद कुमार व पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें