फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बोले- गौ रक्षा पर रुख साफ करे सरकार

आकाश दुबे Updated Mon, 10 Mar 2025 11:21 PM IST

गाजियाबाद के पांडवनगर स्थित सुखसागर फार्म में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को एलान किया है कि अगर सरकार गौ रक्षा पर ठोस कानून बनाने के लिए अपना रुख साफ नहीं करती है तो वह 17 मार्च को रामलीला मैदान में धरना देंगे। वह दिल्ली रामलीला मैदान में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बैठेंगे और जब तक सरकार का प्रतिनिधि वहां पहुंचकर गौ रक्षा के लिए कानून बनाए जाने पर अपना रूख साफ नहीं करेगा तब तक वह बैठे रहेंगे। शाम तक अगर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो वहीं से वह कठोर रणनीति तैयार कर उसकी घोषणा करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें