फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: सिंभावली में चीनी मिल कर्मचारियों ने दिया धरना, ओवर टाइम, अवकाश, वेतन नहीं देने का आरोप

चीनी मिल कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार से मिल परिसर में अधिकारियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। जिनकी मांग है कि उन्हें अवकाश, ओवर टाइम का वेतन समेत अन्य सुविधाएं दी जाएं। कर्मचारियों का कहना है कि मांग पूरी होने पर ही उनका आंदोलन समाप्त होगा। धरने में शामिल सुदेश पाल ने बताया कि उनके समेत काम करने वाले करीब 400 सीजनल कर्मचारियों को मिल प्रबंधन द्वारा रिटेन किया जाए। जबकि कर्मचारियों को जो अवकाश दिया जाता है उसका भुगतान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक मिल प्रबंधन ने उन्हें ओवर टाइम का भी भुगतान नहीं दिया है। मजदूरी न मिलने से वह लोग अपने घरों का खर्चा नहीं चल पा रहे है। स्कूलों में बच्चों की फीस भी जमा नहीं हो पा रही है, काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, चीनी मिल अधिकारी सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई, तो वह लोग धरना जारी रखेंगे। इस दौरान जितेंद्र, हरेंद्र, पवन त्यागी, ताहिर, रति राम भाटी, सुंदर पाल, इंद्रवीर, सुनील, परवेज आदि मौजूद रहे। मिल प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें