फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने पर भड़के सपा कार्यकर्ता, एमपी के मंत्री विजय शाह के खिलाफ खोला मोर्चा

मध्यप्रदेश के मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने की सपा कार्यकर्ताओं ने निंदा की। इस दौरान सेना के सम्मान में स्लोगन हाथों में लेकर कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर रोड पर पैदल मार्च भी निकाला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीओ सदर व नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर के नेतृत्व में सैंकड़ों सपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़क उठे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से होते हुए बुलंदशहर रोड पर कर्नल सोफिया कुरैशी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सपा कार्यकर्ता सेना के सम्मान में सपा मैदान में लिखे स्लोग्न भी हाथों में लिए हुए थे। बुलंदशहर रोड पर ही सपा कार्यकर्ताओं ने सीओ सदर जितेंद्र कुमार शर्मा व नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख, संजय गहलौत, पुरुषोत्तम वर्मा, रविंद्र यादव, श्यामसुंदर भुर्जी, अय्यूब सिद्दिकी, अख्तर मलिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें