शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण सात प्रमुख चाैराहों को दोबारा से डिजाइन करेगा। इसकी जिम्मेदारी सीआरआरआई को दी गई है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का दावा है कि आने वाले 6 महीने में इन चौराहों पर जाम की समस्या नहीं रहेगी। सात चाैराहों में मधुबन बापूधाम, हापुड़ तिराहा, हापुड़ चुंगी, डीपीएस चाैराहा, बुनकर मार्ट चाैराहा और राजनगर एक्सटेंशन को गाैड़ और अजनारा चाैराहे शामिल है। इसके साथ-साथ जनपद में कई सालों के बाद सीएमपी (कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान) तैयार किया जाएगा। इसके बाद आधार पर आगे शहर की सड़के और चाैराहे तैयार होंगे। इसके साथ गाजियाबाद की महत्वपूर्ण योजना हरनंदीपुरम का पहला फेज प्राधिकरण आने वाले 6 महीने में करीब 120 हेक्टेयर जमीन पर शुरू करेगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि अभी तक 85 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किसानों की मर्जी से किया गया है। हर दिन औसतन से 2-3 हेक्टेयर का अधिग्रहण किया जा रहा है। यह भी किसानों की मर्जी से हो रहा है। अधिग्रहण के लिए प्राधिकरण की साइट पर एक लिंक दिया गया है। इस पर किसान जाकर अपनी डिटेल दे सकते हैं, इसमें आगे अधिकारी उनसे संपर्क करेंगे।