गाजियाबाद के कविनगर स्थित लायन्स नेत्र चिकित्सालय के सभागार में रविवार को वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। सदस्यों ने एक दूसरे को चंदन लगाकर होली की शुभकामनाएं व बधाई दी। डाक्टर दिनेश कुमार ने सदस्यों को नाडी परीक्षण कर आवश्यक उपचार का परामर्श दिया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पहले कार्टे संगीत व नृत्य सेंटर की छात्राओं वंदिता, अदिति, इपशिता, प्रिशा,श्रेया, वागीशा ने गणेश वन्दना की प्रस्तुति दी। इसके बाद गायक अजित सिंह और अतिथि कलाकार निवेदिता ने होली के गीतों की प्रस्तुति दी। कथक व अन्य नृत्य से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान जेएल रैना, वीके शर्मा, एलडी शर्मा, वीके भार्गव, रमेश अरोरा, राजश्री रैना, मिथलेश बंसल ,सरिता गुप्ता, रेखा रस्तोगी, एमबी भारद्वाज, एके गुप्ता, बी दयाल व अन्य लोग मौजूद रहे।