फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में सिस्टम फेल: नाले बंद होने से खेतों में भरा बारिश का पानी, हजारों बीघा फसल डूबी; आंदोलन की धमकी

अनुज कुमार Updated Sat, 11 Jul 2026 06:26 PM IST

खुर्रमपुर गांव के जंगल में बरसात का पानी भर जाने से किसानों की फसल प्रभावित हो गई है। किसानों ने नगर पालिका पर नाले की समय पर सफाई न कराने का आरोप लगाया है, इसके कारण बारिश का पानी खेतों में भर गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार त्यागी ने कहा कि नाले की सफाई न होने के कारण जल निकासी बाधित है और बारिश का पूरा पानी किसानों के खेतों में पहुंच गया। इससे हजारों बीघा फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से जल निकासी की व्यवस्था कराने और किसानों को राहत दिलाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन और धरना देने को मजबूर होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें