गाजियाबाद में सदर विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए सोमवार शाम प्रचार थम गया। अब 20 नवंबर को वोटिंग है। इससे पहले पोलिंग पार्टियां ईवीएम के लिए सेंटरों पर पहुंचे हैं। उपचुनाव के दौरान सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को राज्यमंत्री असीम अरुण ने लाइनपार क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के समर्थन में अलग-अलग कॉलोनियों में चुनावी सभा की। समाजवादी पार्टी और बसपा के पदाधिकारियों ने भी लाइनपार क्षेत्र में लोगों से संपर्क किया।