उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वांटेड आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। हमले के दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी और गोलीबारी की गई। इस दौरान गोली लगने से एक कांस्टेबल घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कादिर के घर के बाहर पुलिस बल तैनात है।