मौसम में बदलाव होने से सर्दी खांसी जुकाम बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगने से 30 से 35 मिनट तक एक लाइन में इंतजार करना पड़ा। यही स्थिति दवाई वितरण और पर्ची काउंटर पर भी थी। संयुक्त जिला अस्पताल में सोमवार को फिजिशियन की ओपीडी में मरीज इलाज कराते हुए दिखे।