फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब चालक से मोबाइल झपटकर फरार हुए बदमाश, फोन लौटाने के बदले मांगे दो हजार रुपये

रावली रोड स्थित गुड़मंडी के पास बाइक सवार दो बदमाश एक कैब चालक का मोबाइल झपटकर फरार हो गए। बाद में बदमाशों ने फोन लौटाने के बदले दो हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। हापुड़ निवासी इरफान ने बताया कि वह कैब चलाता है। रविवार दोपहर वह रावली रोड से वापस लौट रहा था। इसी दौरान गुड़मंडी के पास दो युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद उसने राहगीर के मोबाइल से अपने नंबर पर कॉल की तो आरोपियों ने नंदग्राम आकर मोबाइल ले जाने की बात कही। आरोप है कि जब वह बताए गए स्थान पर पहुंचा तो आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया। सोमवार को दोबारा संपर्क होने पर उन्होंने मोबाइल वापस करने के बदले दो हजार रुपये की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने थाना मुरादनगर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें