फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा: गाजियाबाद में डीएमई पर बस डिवाइडर से टकराई, 14 यात्री घायल

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे सवारियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा गई। इससे 14 सवारी घायल हो गई। हादसे के समय अधिकांश सवारी सीट पर सो रही थी। अचानक झटका लगने से सवारियों के सिर सामने वाली सीटों के पाइप से टकरा गए। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची वेव सिटी पुलिस ने घायल सवारियों को निजी अस्पताल में उपचार कराया। सभी घायलों को प्रथम उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की जानकारी हुई है। बस कब्जे में ले ली गई है। सवारियों का उपचार कराकर गंतव्य की ओर रवाना कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें