फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद के कौशांबी से 10 जनवरी से महाकुंभ के लिए चलेंगी रोडवेज बसें

कौशांबी बस अड्डा सहित रीजन के सभी आठ बस अड्डा से 10 जनवरी में प्रयागराज के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू होगा। यह बसें सुबह और दोपहर में चलेंगी। इससे दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के शहरों से महाकुंभ में जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। इन यात्रियों के लिए बस अड्डा पर अलग से काउंटर बनाया जाएगा, जहां उन्हें महाकुंभ जाने के लिए बसें सहित अन्य जानकारी मिलेगी। 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का स्नान शुरू होगा। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर से जाने वाले यात्रियों को रोडवेज की ओर से कौशांबी, साहिबाबाद, लोनी, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद से बसें चलाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें