फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हीटर लगे कमरे में बैठे रहे डॉक्टर, बाहर तड़प-तड़पकर मरीज ने तोड़ दिया दम

गाजियाबाद जिले में एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल युवक को परिजन और उसकी साथी दानपुर सीएचसी लेकर पहुंचे तो वहां स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिला। समय पर इलाज न मिलने से युवक ने अस्पताल में ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। करीब ढाई घंटे बाद हीटर लगे कमरे में से स्वास्थ्यकर्मी बाहर आए। स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही के चलते परिजन व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और विरोध जताया। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। इसमें सीएचसी के सभी कक्ष खाली दिख रहे हैं और परिजन रोते हुए उपचार करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें