गाजियाबाद में सफाई के लाख दावों के बाद भी शहर में कई स्थानों पर नाले पूरी तरह से गंदगी से पटे हुए हैं। नेहरूनगर स्थित नाला में स्लीट के साथ ही कूड़ा और प्लास्टिक पड़ा हुआ है। इससे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद निगम के अधिकारी क्षेत्र के नालों की सुध लेने को तैयार नहीं हैं।