संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में डॉक्टर के नहीं होने से चार ओपीडी में ताला बंद रहा। सीएमएस डॉ संजय गुप्ता ने बताया कि ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. रोहित गोला की ड्यूटी पुलिस भर्ती बोर्ड, पुलिस लाइन में लगी है। जबकि एक आई सर्जन डॉक्टर सुचित्रा अवकाश पर हैं और डॉक्टर अनीता ऑपरेशन थिएटर में मरीजों के ऑपरेशन कर रही हैं। संयुक्त अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार लगी है।